चक्रासन


चक्रासन

- सबसे पहले किसी समतल जगह पर दरी या चटाई बिछाएं।

- फिर पीठ के बल सीधे लेट जाएं।

- अब दोनों घुटनों से पैरों को मोड़ते हुए ऊपर की तरफ़ उठाइएं।

- दोनों तलवों को ज़मीन पर जमा लें।

- दोनों पैरों के बीच लगभग डेढ़ फ़ीट का अंतर रखें।

- दोनों हाथ मस्तक की तरफ़ उठाकर पीछे की ओर दोनों हथेलियों को ज़मीन पर जमाएं।

- दोनों हथेलियों के बीच क़रीब डेढ़ फ़ीट का अन्तर रखें।

- पैर और हाथ के सहारे कमर, पेट और छाती को ऊपर की ओर उठाएं।

- शरीर को ऊपर उठाते समय सांस रोककर रखें।

- इस आसन में शरीर की क्षमता के अनुसार 15 सेकेंड तक रुकने का प्रयास करें।

- अब वापस फिर से शरीर को नीचे लाकर पहले की तरह पीठ के बल लेट जाएं।

0 comments:

Post a Comment