दण्डासन


दण्डासन

- दण्डासन के लिए पहले पेट के बल लेट जाएं। अपने दोनों पैरों को मिलाकर व तानकर रखें।

- इसके बाद अपने दोनों हाथों के बीच थोड़ी दूरी रखते हुए छाती के बिल्कुल सीध में हाथ को कोहनियों से मोड़कर रखें।

- अब पूरे शरीर को तानते हुए धीरे-धीरे सांस अंदर खींचे (वायु को अंदर भरे) और पंजों पर शरीर का भार देते हुए दोनों हाथों के सहारे शरीर को तब तक ऊपर उठाएं जब तक दोनों हाथ बिल्कुल सीधे न हो जाएं।

- फिर सांस छोड़ते हुए (वायु को बाहर निकालते हुए) धीरे-धीरे शरीर को नीचे फर्श से थोड़े ऊपर रखें और पुन: श्वास लेकर शरीर को ऊपर ले जाएं।

- इस प्रकार से श्वास लेकर ऊपर और श्वास छोड़ते हुए नीचे आते हुए इस क्रिया को कई बार करें। इस आसन के अंत में सांस को छोड़कर आराम करें।

0 comments:

Post a Comment